फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गैंग के छह सदस्यों पर दर्ज हुआ गैंगस्टर का मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस ने बाइक चोरी की विभिन्न घटनाओं के अतिरिक्त हत्या के प्रयास समेत अन्य कई अपराधों में संलिप्त छह बदमाशों पर गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही बृहस्पतिवार को गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के महरुपुर मोहल्ला निवासी मुहम्मद रजा, मडहापट्टी गांव निवासी प्रिंस सिंह, कोतवाली क्षेत्र के ही बरहदपुर गांव निवासी हंसराज सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के महरूपुर मोहल्ला निवासी आरिस, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव निवासी विशाल राजभर और इसी थाना क्षेत्र के दरियाबाद कटाई निवासी आकाश चौहान गिरोह बनाकर क्षेत्र में विभिन्न अपराध करते हैं।
ये सभी अपराधी मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। बताया कि गिरोह का सरगना मोहम्मद रजा है। इन सभी पर क्षेत्र में जानलेवा हमला, धोखाधड़ी के साथ ही अन्य कई प्रकार के अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि अपराधियों द्वारा बाइक चोरी की घटना के साथ अन्य अपराधों को देखते हुये सभी छह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही गिरोह के सरगना मोहम्मद रजा और आकाश चौहान को गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें