जिले के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों के चालकों से युवतियों के वसूली का मामला सामने आया है।
युवतियों का गिरोह वाहनों को रोककर वसूली करती है। एक युवक ने शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में पर युवतियां भागती हुई दिख रही हैं। इस मामले में कोपागंज पुलिस का कहना है कि मामले जांच की जाएगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक की कोपागंज थाना क्षेत्र के फोरलेन के सहराेज मोड़, काछीकला के पास फोरलेन पर राजस्थान की रहनी वाली 12 से अधिक युवतियां आधुनिक वेषभूषा (जींस का पेंट और टीशर्ट पहनकर) वाहनों को रोककर चालकों से वसूली करती हैं।
शुक्रवार को कोपागंज कस्बा निवासी सोनू राय ने ने युवतियों का वीडियो बनाना शुरू किया तो वे भागने लगी। वीडियो में युवक ने उन युवतियों से पूछताछ भी की है। युवक उनसे पैसा वसूलने का कारण पूछ रहा है। कोपागंज एसओ विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला पुलिस कर्मियों को फोरलेन पर भेजा गया था लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। इस मामले में एक टीम गठित कर जांच कर रहे है।