फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

Fri, 25 Aug 2017 11:24 PM IST
mau news
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणेश जी की प्रतिमा।
विज्ञापन
मऊ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर क्षेत्र में विघन विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके साथ ही गणपति बप्पा मोरया की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया। इस दौरान बप्पा के स्वागत के लिए घर और पंडालों को विशेष रुप से सजाया गया है। शुक्रवार की सुबह से ही लोग बप्पा को बाजे-गाजे के साथ लेने पहुंचे और गजानन के जयकारे लगाते हुए उन्हें लेकर अपने घरों और मंदिरों में स्थापित किया। सात दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लोग खासे उत्साह के साथ मनाते हैं।       
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर विधि विधान के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्घालु मौजूद रहे। वहीं मंदिर परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए गए। वहीं कई श्रद्घालुओं ने अपने-अपने घरों में गणपति की प्रतिमा स्थापना की। सात दिनों तक चलने वाले इस पर्व की वैसे तो मुंबई में काफी धूम रहती है। लेकिन जिले में भी कई स्थानों पर सातों दिन पूजन अर्चन के साथ साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। नगर के बाबा बिहारी दास मंदिर पर सातों दिन महिलाओें द्वारा मंगलगान और तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें