मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से लेकर वर्तमान में चल रही व्यवस्थाओं पर गीत और नाटक के जरिए रेखांकन को प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए। इसी क्रम में नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्राचार्य बी राम सहित शिक्षक शामिल रहे।
नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। ब्लाक क्षेत्र के खानपुर तेंदुली स्थित चंद्रदेव स्मारक महिला महाविद्यालय में शिक्षा संकाय के अंतर्गत बीटीसी पशिक्षुओं की ओर से सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ्ता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय के प्रबंधक गुलाब चंद यादव और प्राचार्य डॉ. पुष्पा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर मंझरिया होते हुए तेंदुली मोड़ से होते हुए वापस महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
प्रशिक्षुओं के द्वारा मंझरिया स्थित हनुमान मंदिर की साफ सफाई कर लोगों को स्वचछता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बृजेश यादव, माधुरी राय, रवि कुमार, सोनम यादव, अंकित सिह, अपर्णा चौधरी, विनय यादव, विजय कुमार, इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। गांधी जयंती पर सोमवार को बड़रावं ब्लाक क्षेत्र में चहुंओर स्वच्छता अभियान का परचम लहराया। स्कूल-कालेजों समेत ग्राम पंचायतों में अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों, शिक्षकों ने खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर लोगों को सफाई से रहने का संदेश दिया। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर भाग एक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर भाग एक भाग दो और उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर पर प्रधानाध्यापिका ऊषा राय, अंबिका दत्त तिवारी प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर सचिंद्रनाथ सिंह, विभिूति नारायण इंटर कालेज सूरजपुर पर प्रधानाचार्या मीरा राय, गौतम पब्लिक स्कूल सूरजपुर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र राय, प्राथमिक विद्यालय सरफोरा पर ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय, छोटेलोहिया पीजी और बीटीसी कालेज कांशीधाम सूरजपुर पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र ने झंडारोहण किया। मां विंध्यवासिनी इंटर कालेज चकहसन बंधनपुर पर प्रबंधक पूनम यादव, केशव माधव बैजनाथ पीजी कालेज, बीटीसी कालेज चकविलायत दरगाह पर प्रबंधक डॉ. श्रीकांत पांडेय, सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज दरगाह पर संस्थापक प्रबंधक कमला कांत उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर हसनपुर पर ग्राम प्रधान रामदास यादव श्री संत तुलसीदास इंटर कालेज मुहम्मदपुर पर प्रबंधक रामवृक्ष यादव, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरैचा पर प्रधानाध्यापक स्वामीनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया गया।