फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश से नुकसान, किसान की मौत

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह गांव में रविवार की देर रात आंधी-बारिश के बाद गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : mau
विज्ञापन
जिले के विभिन्न इलाकों में  रविवार की रात आई आंधी और बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया। जहां खेतों में मड़ाई के दौरान गेहूं की फसल भीग गई तो वहीं आम की फसल को भी खास नुकसान पहुंचा है। आंधी से कई टिनशेड उड़ गए। सो रहे किसान की मड़ई गिरने से दब कर मौत हो गई। इस दौरान कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। फाल्ट ठीक होने के बाद दूसरे दिन सोमवार को शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो तिलहन की फसल में माहो का प्रकोप बढ़ेगा। साथ ही गेहूं की फसल भींगने से दाने की चमक गायब होगी।
विज्ञापन


रविवार की रात आई आंधी और बारिश ने कसानों को रसातल में पहुूंचा दिया।  काटकर रखी गई फसल भींग जाने से किसानों को नुकसान होने का डर सताने लगा है।  खेत खलिहान में मड़ाई कर रखा गया भूसा आंधी में उड़ गया। वहीं कई गांवों में कई लोगों के मड़ई व टिन शेड उड़ने से लोगों का अनाज व भूसा भींग गया। मौसम साफ होने से किसान मड़ाई कार्य में लगे ही थे कि आंधी बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना था कि प्रकृति को जो तेवर है उससे तो नहीं लग रहा कि फसल इस बार घर जा सकेगी। अधिकांश गांवों मेें किसान 20 से 30 प्रतिशत कटाई मंड़ाई भी नहीं कर सके हैं। जबकि कृषि विभाग के अधिकारी पांच प्रतिशत ही मंड़ाई न होने की बात कह रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि पांच से 10 प्रतिशत मंड़ाई नहीं हो पाई है। किसानों को भीगे गेहूं को पूरी तरह सूखाकर और दवाओं को रखकर ही भंडारण करना चाहिए। नमी रहने की स्थिति में अनाज काला पड़ने लगेगा। मौसम देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

घोसी : कोतवाली के ऑलियापुर गांव में रविवार की रात आंधी बारिश में मंडई के  गिर जाने से उसमें सो रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गांव निवासी जयश्री यादव (67) पुत्र स्व. राजबली गरीबी के चलते गांव में पेड़ के सहारे मंडई डाल कर रहता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद अपनी मंडई में जाकर सो गया।
विज्ञापन

रात तीन बजे आई तेज आंधी के चलते मंडई गिर गई। इसके चलते मंडई में लगा बांस जयश्री यादव (67) के गर्दन पर आ गिरा। गर्दन दबने से किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच और उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बगल के टीन शेड में सो रहे थे। मृतक के दो पुत्र तेजबहादुर यादव और रामकुंवर यादव रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में हैं। मृतक की पत्नी का 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।

पिपरीडीह : क्षेत्र के खरगजेपुर, पिपरीडीह, भार उस्मानपुर, हासपुर ,ओन्हाइच, फुलवरिया, कुशमौर, कहिनौर सहित विभिन्न गांवों में आंधी बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमींदोज हो गई हैं। पिपरीडीह, रैकवारेडीह ,भार उस्मानपुर सहित कई गांवों में टिन शेड, मड़ई उड़ गया। परदहा ब्लाक के पिपरीडीह हरिजन बस्ती में हरिनाम राम के मकान पर जामुन की डाल टूट कर गिर गई। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। रानीपुर : तेज आंधी बारिश के चलते  क्षेत्र के बख्तावरगंज  विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर तीन में तकनीकी खामी से एक दर्जन गांवों में  15 घंटो से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जगह जगह एलटी लाइन और हाईटेंशन  तारों पर डाल गिरने और जमालपुर गांव में हाईटेंशन लाइन के चार खंभे ट्रांसफार्मर सहित गिर जाने से इलाके के दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है कि रात में आंधी के कारण पेड़ और खंभे के गिरने के कारण बिजली फाल्ट आया।

वलीदपुर : आंधी और बारिश से पेड़ की डाल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। वलीदपुर, खैराबाद, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा  सहित कई स्थानों पर पोल तथा तार टूट गया। मधुबन ः कस्बा के पांति रोड पर विद्युत खंभा टूटने तथा बहरामपुर में तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें