फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सभा की जमीन पर अंबेडकर पार्क बनवाने की मांग करने वालो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सभा की जमीन पर अंबेडकर पार्क बनवाने की मांग करने वालो पर केस
विज्ञापन

गांव सभा की भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराने का कर रहे थे विरोध
सात नामजद सहित 17 लोगों पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा खुर्द गांव में मंगलवार को ग्राम पंचायत की जमीन पर पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान गांव के दलित बस्ती के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए काम को रोकवा दिया और पंचायत की जमीन पर अंबेडकर पार्क बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सात लोगों को नामजद और नौ अज्ञात सहित 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के चोरपा खुर्द गांव में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल ही जीवन मिशन के तहत पीएसी संस्था की तरफ से मंगलवार को ग्राम पंचायत की भूमि पर 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार रूपये की लागत से पानी टंकी की चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान गांव के दलित बस्ती के लोगों ने उस जगह पर अंबेडकर पार्क बनाने की बात को लेकर जल निगम की टंकी के निर्माण का जमकर विरोध किया और गांव की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषो ने चहारदीवारी का काम रूकवा दिया। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझानेे का प्रयास किया। नहीं मानने पर पुलिस ने दिन सात लोगों को नामजद और नौ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया हैं। इस बाबत एसओ निहार नंदन कुमार का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें