फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों की सफाई में लापरवाही पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। गांवों में स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर ही दिखाई दे रहा हैं। कोपागंज ब्लाक के कुछ गांवों साफ सफाई न होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। जिम्मेदारों की इस लापरवाही से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के खुखुंदवा ग्रामसभा के मुसहर बस्ती जाने वाला मुख्य मार्ग पर बीते कई माह से सफाई नहीं हुआ है। बारिश के बाद यह मार्ग ओर भी बदहाल तथा गंदगी से पट गया है। वहीं ग्रामसभा लाडनपुर में जलभराव होने से गांववासियों को गंदे पानी में होकर आना जाना पड़ रहा है। जलभराव के चलते तथा उससे उठने वाली दुर्गंध से लोग बीमार पड़ रहे है। गांवों सफाई-व्यवस्था और जलभराव को लेकर ग्रामीण अजीत कुमार पांडेय, पंकज तिवारी, मधुसूदन त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, राघवेंद्र आदि ने कहा की खुखुंदवा ग्राम सभा में ब्लॉक प्रशासन द्वारा बाहरी हिस्सों में साफ सफाई करके इति श्री कर लिया गया। गांव के अंदर साफ सफाई न के बराबर है। गांवों में साफ सफाई न होने के चलते मच्छरों और संचारी लोगों के फैलने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें