मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार से स्टील, लकड़ी और लोहे के फर्नीचर के कारखाने खुलें लेकिन इन कारखानों में तैयार माल केवल होम डिलीवरी से ही बेचे जा सकेंगे। लेकिन इस दौरान सोशन डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना जरूरी होगा। वह रविवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। डीएम ने बताय कि बिसातबानों के सामान भी गलियों में ठेलों पर बेचे जा सकते हैं लेकिन ठेलों पर भीड़ नहीं लगनी चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में डीएम ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं अथवा चिकित्सा के लिए ई पास जारी किए जाने में देरी नहीं ही रही है। आन लाइन सिस्टम से कभी कभार देर हो जाती है अन्यथा सारी प्रक्रिया त्वरित गति से जारी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले से अब तक कोरोना वारस की जांच के लिए 561 सैंपल भ्ेेजे जा चुके हैं। इनमें से सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब केवल 87 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। अन्य प्रदेशों से आने वालों में से 14 के सैंपल रविवार को लिए गए हैं। इन्हें सोमवार को गोरखपुर भेजा जाएगा।
डीएम ने बताया कि अब तक जनपद में (कोविड-19) में शिकायतें प्राप्त हुई है।ये सभी निपटा दी गई हैं। अब तक जनपद स्तर पर ई-पास के 6368 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 3394 (आवश्यक वस्तुए व चिकित्सा) के आवदेनों पर ई पास जारी कर दिये गये है। चारों तहसीलों पर कुल आवेदन 4948 प्राप्त हुए है इनके सापेक्ष 2232 (आवश्यक वस्तुए व चिकित्सा) के लिए ई पास जारी किये गये है।