मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) के तहत बच्चों को मिलने वाली आर्थिक सहायता अब सीधे उनके आधार से लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ ले रहे सभी माता-पिता और अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थी बच्चे के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से लिंक करा लें।
यदि बच्चा नाबालिग है तो उसके नाम से माता, पिता या अभिभावक के संरक्षण में बैंक खाता खोला जा सकता है। खाता खुलवाते समय बच्चे का नाम प्रथम खाताधारक के रूप में होना अनिवार्य है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि योजना की धनराशि लाभार्थी बच्चे के आधार लिंक बैंक खाते में ही भेजी जाएगी। सभी पात्र लाभार्थी और उनके अभिभावक समय पर औपचारिकताएं पूरी कर लें।