फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बंदी का पूरा असर, चाय पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण तोड़ने के लिए लागू तीन दिवसीय बंदी के दूसरे दिन भी सभी दुकानें बंद रहीं। मतगणना होने की वजह से सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन आते जाते नजर आए। दुकानें बंद होने से लोग चाय पानी के लिए तरस गए। अस्पतालों में वैसे ही भीड़ रही, कोई दवा के लिए मेडिकल हाल का चक्कर लगा रहा था, तो कोई मरीज को भर्ती कराने की कवायद में परेेेशान था। कुल मिलाकर संक्रमण से भयभीत लोग बंदी के दौरान खुद को घर में रखना उचित समझा। कोराना के बढ़ते संक्रमण और बढ़ते मरीजों की संख्या के साथ मौत दर में वृद्धि देख शासन से तीन दिवसीय बंदी का निर्णय लिया गया। इस दौरान शासन ने शनिवार से सोमवार को बंदी करने का आदेश जारी किया। इस बंदी के दूसरे दिन यानि रविवार को पूरी बाजार बंद रही। लेकिन मेडिकल हाल खुले थे। इसके अलावा सभी छोटी बड़ी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। हाईवे पर चार पहिया वाहनों के साथ बसों का आवागमन सुचारु रहा। जबकि बाजारों में एकाध व्यक्ति कदाचित बाइक से दवा या फिर अन्य किसी महत्वपूर्ण कार्य से निकलते दिखे। बंदी के चलते मतगणना में लगे एजेंट या उनके समर्थकों का बुरा हाल रहा। इस दौरान न तो पानी मिल रहा था और न ही चाय आदि। यही हाल ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की थी, जो कर्मचारी घर से टिफिन या फिर कुछ और नाश्ता लेकर आए थे। हालांकि प्रत्याशी को जीताने आए एजेंटों के सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन जो हार रहे थे, उनके एजेंट मतगणना को बीच में ही छोड़कर घरों को रवाना हो गए। कुल मिलाकर बंदी का असर दिखा, इस दौरान रोडवेज पर भी ना के बराबर यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें