फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से लोगों को गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मौसम के मिजाज में आई नरमी ने तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों क आवाजाही बनी रही। आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम के तल्ख तेवर में आई नरमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। उमड़-घुमड़ कर आए बादलों से दिनभर बारिश के आसार बने रहेे। अप्रैल माह में लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे लेकिन मई माह के दूसरे दिन ही मौसम ने गर्मी से राहत दी है। शनिवार की रात से ही मौसम के तेवर में बदलाव दिखा। रविवार की सुबह तक तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। आसमान में बादल छाए रहने तथा हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बदले मौसम ने बारिश के संकेत तो दिए, लेकिन बारिश नहीं हुई। उधर मौसम में आई परिवर्तन को देख सब्जी उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। उद्यान विभाग के अधिकारियों की मानें तो तेज बारिश होने की स्थिति में सब्जी की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि तेज बारिश होने की स्थिति में सब्जी की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। बारिश होने की स्थिति में किसानों को सब्जी के खेत से जलनिकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। अन्यथा फल तथा फूल खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें