फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक

Sat, 31 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता विभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंर्तगत शुक्रवार को नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज और डीसीएसके पीजी कालेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



इसके बाद डीसीएसके पीजी कालेज से स्काउट गाइड कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। जो रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हुई। रेलवे स्टेशन पर कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को जागरूक  किया।


शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एसडीजीएम पीएन राय और विशिष्ट अतिथि रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां से वे सीधे नगर क्षेत्र स्थित डीएवी इंटर कालेज पहुंचे। जहां पर प्रशासन में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों का व्यक्ति के जीवन एवं समाज में महत्व के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



 संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  पीएन राय ने कहा कि आज देश में काफी संख्या में युवा हैं।


 जिन्हें काम की आवश्यकता है। हमें अपने आसपास छोटे से छोटे स्तर पर भी हो रहे भ्रष्टाचार को दूर करने के लिये प्रयास करना चाहिए।


हम इसके विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठाएं, तभी इस प्रकार की बाधाओं से पार पाया जा सकता है । संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी  एसके कश्यप ने कहा कि हर व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था एवं अनुशासन का पालन कर भ्रष्टाचार से सहज मुक्ति पा सकता है।


 प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कालेज देव भाष्कर तिवारी ने कहा कि अच्छे समाज को बनाने की जिम्मेदारी अध्यापक की होती है। कालेज में आयोजित ‘भ्रष्टाचार रोकने के उपाय’ वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद आसिफ को प्रथम, हिमाचल यादव को द्वितीय तथा जया गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इसके अतिरिक्त इसी विषय पर निबंध प्रतियोगिता में जुनैष अजीज को प्रथम, मोहम्मद आसिफ को द्वितीय तथा अभिषेक गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें