फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अगस्त से घर घर जाकर मतदातओं के आधार नंबर लेंगे बीएलओ

विज्ञापन
घोसी तहसील सभागार में बीएलओ को आवश्यक निर्देश देते एसडीएम सुरेश कुमार एवं तहसीलदार उमेश सिंह।सं - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को एसडीएम सुरेश कुमार ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाताओं के आधार नम्बर को मतदाता निर्वाचक नामावली से जोड़ने के निर्देश दिए। बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि एक अगस्त से सभी मतदाताओं के आधार कार्ड नम्बर को निर्वाचक नामावली से जोड़ा जाना है। क्षेत्र में जाकर मतदाताओं के आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर सम्बंधित प्रपत्र पर दर्ज करें और उसे निर्वाचन कार्यालय में समय सीमा में जमा कर दें। तहसीलदार उमेश सिंह ने कहा कि अब वर्ष में चार बार एक जनवरी, एकअप्रैल, एक जुलाई तथा एक अक्तूबर को अभियान चला कर 18 वर्ष पूरा करने वालों के साथ नए मतदाताओं के नाम जोड़े और संशोधित किए जाएंगे। इस दौरान शकीलअहमद, रीडर आरएन सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें