फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस रोकवाकर छात्र को नीचे खींच हमलावरों ने पीटकर किया घायल

विज्ञापन
घोसी कोतवाली में बैठा लिटिल फ्लॉवर स्कूल बनगावा का छात्र पीयूष राय।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ (लाला की छावनी) के समीप बनगांवा स्थित स्कूल से स्कूल बस से घर वापस जा रहे छात्र को बस को रोकवा कर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र के मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी निवासी अनिल राय का पुत्र पीयूष नगर के उत्तरी छोर पर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल बनगावां में कक्षा12 का छात्र है। वह बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के आस पास स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल की बस ने घर वापस जा रहा था। मानिकपुर हड़हुआ (लाला की छावनी)के समीप ही बस पहुंची तो पहले से घात लगाये चेहरा छिपाए कुछ युवकों ने बस को रोकवा कर उसमें सवार पीयूष राय को मारने पीटने लगे। पीयूष राय का आरोप है कि 15 से 20 युवक मुंह बांधे आए और बस से खींचकर गाली देते हुए हाकी,डंडा, पंच एवं धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर भाग गए। इस संबंध में घायल पीयूष राय की मां सुमन राय ने पुलिस को 15-20 हमलावरों के विरुद्ध तहरीर सौंपी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस बाबत कोतवाल नागेश उपाध्याय का कहना है कि जांच की जा रही है, आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें