फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से खराब पड़ा है फ्रीजर, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी की ओर से बस स्टेशन के पास लगा वाटर कूलर खराब हो गया है। इससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास लगा वाटर कूलर एक वर्ष से खराब चल रहा है। बस स्टेशन एवं पट्टीमुहम्मद में लगे वाटर कूलर का मोटर एवं स्टेवलाइजर भी गायब हो गया है। इसको लेकर लोगों ने कई बार नगर पंचायत के कर्मचारियों को अवगत भी कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस गर्मी में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए इधर भटकना पड़ रहा है। इस बाबत नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि शीघ्र ही वाटर कूलर ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें