फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी की हुई अन्त्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। बडराव ब्लॉक क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग ग्राम सभा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खेदू यादव की पत्नी दशवती देवी (82) का निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उसरी बुजुर्ग ग्राम सभा के चक अतिउल्लाह गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खेदू यादव का देहावसान लगभग दो दशक पहले हो गया था। उनकी पत्नी ने सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनके तीन बेटे अलगू यादव,रामबेचन यादव,रामजतन यादव और उनके बच्चे साथ रह रहे थे। स्वंतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी के निधन की सूचना प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार माधवेश मणि त्रिपाठी व मादी पुलिस चौकी इंचार्ज चन्द्रजीत यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दिवंगत को सलामी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहित यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश पांडेय,रामविनय यादव सहित काफी लोग उपस्थित रहे। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट सरयू तट पर मुक्तिधाम पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें