कोपागंज डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जनक स्व. डॉ. राम उजागिर पांडेय की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. राम उजागिर पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जनपद के चीफ फार्मासिस्ट डॉ. सरफ़राज अहमद ने कहा कि स्व. डॉ. राम उजागिर पांडेय सदैव फार्मासिस्टों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। वे आजीवन सोते, जागते फार्मासिस्टों के उत्थान के लिए सपने ही नहीं देखा अपितु अपना पूरा जीवन इस संवर्ग को समर्पित कर दिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ऐसे कर्मठ, जुझारू व्यक्तित्व के धनी डॉ. राम उजागिर पांडेय के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमेशा से दिन दु:खियों एवं संगठन की प्रगति के लिए कटिबद्ध रहे हैं। इस दौरान डॉ. महेंद्र कुमार यादव, डॉ. राजीव अकेला, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ.अदनान आजमी आदि शामिल रहे।