कोपागंज स्थानीय क़सबा के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी युवके के खाते से उसके एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 48 हजार रूपये निकाल लिया है। युवक मंगलवार को पासबुक प्रिंट कराने बैंक गया तो खाते से पैसा गायब देख उसके होश उड़ गए। बुधवार को युवक ने पुलिस को तहरीर दिया है। क़सबा के मोहल्ला वाजीदपुरा निवासी एजाज अहमद का कोपागंज थाने के पास स्थित एक प्राइवेट बैंक में बचत खाता है।
एजाज अपने बचत खाते का एक एटीएम अपने पास रखे था। विगत सोमवार को वह थाना के पास स्थित ए टीएम से रुपये निकालने गया ।लेकिन रुपये नही निकले ।वहां पर पहले से मौजूद दो लोगो ने उसका ए टीएम लेकर रुपये निकालने की कोशिश किया लेकिन रुपये नही निकले तो एजाज वापस अपने घर लौट गया।लेकिन मंगलवार को अचानक उसके मोबाइल पर 48000 रुपये उसके खाते से निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ तो एजाज भागकर बैंक पहुँचा तो घोसी में स्थित एटीएम से 48000 रुपये निकालने की जानकारी मिली। एजाज ने तत्काल एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाया ।