फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देखकर चार लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। दो बेरोजगार युवकों को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये ठगी में पुलिस ने सोमवार की शाम संजय उर्फ मोनू राजभर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार वलीदपुर मठिया निवासी विजय राजभर का आरोप है कि अप्रैल 2024 में बलिया जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के मंझौलिया गांव निवासी संजय उर्फ मोनू राजभर ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और दो लाख रुपये ले लिया। उसके अलावा आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर अर्जुनपट्टी निवासी दिनेश से भी दो लाख रुपये लिए। कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना किया। इस संबंध में कोतवाल कमलाकांत वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें