फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर विक्कमपुर निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया।पीड़ित ने आरोपी पर विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में बलिया जिले के भीमपुरा थाना के महरी निवासी महेंद्र नाथ ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर विक्कमपुर निवासी बाबूराम से उसकी मुलाकात हुई। बाबूराम ने उसके दोनों बेटे देवानंद तथा अशोक को विदेश भेजने की बात कही। जिस पर उसके द्वारा बाबूराम को दो बार में एक लाख 64 हजार रुपये दिया। आरोप लगाया कि पूरा पैसा लेने के बाद भी बाबूराम विदेश भेजने के लिए वीजा देने में आना कानी करने लगा।कुछ माह बाद लॉक डाउन का बहाना करने लगा।तगादा करने पर वह मुंबई भाग गया।कुछ दिन पूर्व वह जब गाव आया तो प्रार्थी घर जाकर रुपये मांगने लगा तो गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें