मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बुजुर्ग उर्फ बड़े सराय निवासी युवक ने गांव के एक युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुुकदमा दर्ज कराया। फरियादी ने आरोपी द्वारा विदेश भेजे के नाम पर 70 हजार रुपये हड़प करने का आरोप लगाया।
दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के बड़े सराय निवासी कन्हैया पुत्र समिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही बब्लू उर्फ रामसोच पुत्र ओडिलाल ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने के लिए उसे धोखे से 70 हजार रुपये लिया। इसके बाद धोखाधड़ी कर उसे टूरिस्ट वीजा दे दिया। आरोप लगाया कि जब उसने इस बात का विरोध कर रुपये की मांग की तो उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।