फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई में गोलमाल उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बरसात का मौसम शुुरु होने में ज्यादा समय नहीं है, लेकिन बाढ़ से बचाव के उपाय में खानापूर्ति की जा रही है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आजमगढ़ के लाटघाट इलाके से निकलकर जिले के सहरोज गांव के पास तमसा से मिलने वाली छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई के लिए आवंटित धनराशि में गोलमाल किया गया है। दो सदस्यीय टीम की जांच में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। आयुक्त ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। बरसात के समय छोटी सरयू में उफान आने से कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में जलभराव से हजारों एकड़ फसल बर्बाद होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने सहरोज गांव के पास तमसा से मिलने वाली छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश सरकार द्वारा 2.5 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई थी। खुुदाई में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई। शहरोज निवासी राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने कमिश्नर से शिकायत थी। इस पर कमिश्नर ने दो सदस्यीय टीम गठित की थी। आरटीआई के तहत मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार जून 2021 में ड्रेन में पानी होने के बाद भी पोकलेन से केवल ड्रेन के किनारों को खुरचकर साफ कर दिया गया। करीब 69 किमी ड्रेन में लगभग 65 किमी तक न तो पोकलेन उतारी गई न ठीक से खुदाई, सफाई कराई गई। चार किमी में इस वर्ष शहरोज के पास किनारों को काटकर नाम मात्र की सफाई कराई गई है। इसके चलते 25 से 30 किमी क्षेत्र में पानी भरा हुआ है। बीच-बीच में ड्रेन सूखा है। जांच रिपोर्ट में यह भी है कि कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के अनुसार कार्यस्थल के लेवल बुक प्रथम दृष्टया सही नहीं पाया गया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड आजमगढ़ द्वारा कार्यस्थल की संपूर्ण लंबाई में कार्य के पूर्व एवं कार्य तथा कार्य के बाद फोटोग्राफ, ड्रोन सर्वे आदि उपलब्ध नहीं कराए गए। टीम ने शासन से विस्तृत जांच कराने की संस्तुति की है। आयुक्त आजमगढ़ मंडल ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी है। शिकायतकर्ता देवप्रकाश राय का कहना है कि बाढ़ से बचाव का कार्य केवल कागज पर चल रहा है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं कराया गया तो जलभराव से इस वर्ष भी हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो सकती है। इस बाबत बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता दलीप कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिली नहीं है। जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें