घोसी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के मुहम्मदपूर हसनपुर निवासी ईंट भट्ठा संचालक की तहरीर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसके पति सहित तीन के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुहम्मदपुर हसनपुर निवासी उमेश सिंह ने आरोप लगाया है कि वजीरपुर तराई डीह निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता पत्नी रवींद्र नाथ ने 2020-21 में गांव में खड़ंजा लगवाने के लिए उनके ईंट भट्ठे से 37 ट्राली मीठा अव्वल ईंट मंगाई। ईंट के रुपये मांगने पर आना कानी करते रहे। तगादा करने पर पति रवींद्र नाथ ने दो लाख 66 उनके खाते में ट्रांसफर किए तथा 1300 रुपये नगद दिए। इस बीच रवींद्र नाथ ने धोखाधड़ी कर और कूटरचित कागजात लगा कर किसी दूसरे भट्ठे से 49 ट्राली ईंट खरीदने की रसीद लगा कर पांच लाख का पेमेंट ले लिया। जब कि उस खड़ंजा निर्माण में उमेश सिंह के भट्ठे की ईंटे लगाई गई हैं। आरोप लगाया है कि बीडीसी पति ने बकाया रुपये एक लाख 14हजार अभी नहीं दिए हैं। रुपये मांगने पर एसटी एसटी एक्ट के तहत मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।