फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिरों में हुई चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना

विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में सजा नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिरों में चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर जयकारे से गूंजता रहा। नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना की गई। शीतला माता मंदिर, वनदेवी मंदिर तथा मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर में मां का दर्शन पाने के लिए तड़के से ही लंबी लाइन लगी रही। कड़ी धूप होने के बाद भी मां का दर्शन पूजन करने के लिए लोग डटे रहे। मान्यता है कि चौथे दिन मां दुर्गा चतुर्थ कुष्मांडा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें