फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप और निषादराज की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत मंगलवार को बेलौलीधाम सोनवर्षा में गुह्यराज निषाद जयंती पर उनकी प्रतिमा ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती नगर और ग्रामीण इलाकों में धूम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही उनके चित्रों पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। महाराजा निषाद की पूजा व उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि इस देश के मूल निवासी निषाद वंश के लोग हैं। दुनिया की खोज करने वाला कोलंबस और वास्कोडिगामा निषादवंशीय थे। जयंती समारोह में पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, कुद्दूस अंसारी, विनोद साहनी, राहुल निषाद, दिलीप पाण्डेय, धीरज राजभर, कौशल यादव, वीरेंद्र चौहान,ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव, उमाकांत यादव, सुनील यादव, अशोक पाल उपस्थिति थे। सूरजपुर : बेलौली धाम सोनवर्षा में मंगलवार को श्रींगबेरपुर धाम के राजा गुह्यराज निषाद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण की उनके आदर्शो को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर भास्कर निषाद, हरि रामा निषाद, ओम प्रकाश निषाद, श्याम निषाद, लीलावती निषाद, ममता निषाद, बुधिया निषाद, श्रवण निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें