फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 72 घंटे में चौथी मौत, पारिवारिक विवाद में देवसीपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी श्याम बिहारी राजभर (45) ने शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद में अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 72 घंटे में जिले में यह चौथी आत्महत्या की घटना है। इनमें तीन मामलों में पारिवारिक विवाद, जबकि एक में मारपीट के बाद उपजे हालात को वजह बताया जा रहा है।
देवसीपुर निवासी श्याम बिहारी राजभर का शुक्रवार की रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात तक बाहर न आने पर परिजनों को शंका हुई।
विज्ञापन

काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां श्याम बिहारी फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना रात करीब दो बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी संगीता, दो पुत्रियां अमृता (20), मनीषा (18) तथा पुत्र समीर (17) को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
इस बाबत सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

तीन मामलों में पारिवारिक विवाद बना वजह
जिले के चार थाना क्षेत्रों में बीते 72 घंटे के दौरान आत्महत्या का यह चौथा मामला है। शुक्रवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के तपेश्वरी मंदिर में दोस्तपुरा निवासी सौरभ सोनकर (26) ने कथित पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर ली थी। जबकि बृहस्पतिवार को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी सत्येंद्र (36) ने पड़ोसी द्वारा मारपीट से आहत होकर फांसी लगा ली थी। इसी दिन घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा निवासी गुंजन चौहान (22) ने भी पारिवारिक विवाद में फांसी लगा ली थी।

पारिवारिक विवाद और तनाव से बढ़ रहा आत्महत्या का ग्राफ
डीसीएसके कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यागेंद्रनाथ चौबे ने बताया कि आज समाज में आत्महत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इसके पीछे अनेक जटिल कारण हैं। इनमें मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, शैक्षणिक दबाव, सामाजिक-आर्थिक समस्याएं, प्रेम संबंधों में विफलता, व्यसन और घरेलू हिंसा प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का बोझ काफी ज्यादा है, लेकिन उनमें से ज्यादातर उपचार नहीं कराते। भौतिकता की अंधी दौड़ में व्यक्ति मौलिकता से दूर होता जा रहा है। दिखावे की संस्कृति में वह खुद को हताश और अकेला महसूस करता है, जिसके कारण वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें