फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं सिर्फ बजट पर वार्ता करने आया हूं किसी और विषय पर नहीं- पासी

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर बजट को लेकर प्रेसवार्ता करते प्रभारी मंत्री सुरेश पासी - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बजट में विकास कार्यों का प्राविधान किया गया है। देश के आदिवासी इलाकों में सौ विद्यालय खोले जाने हैं। इनमें चार विद्यालय उत्तर प्रदेश में खुलेंगे। ये बातें कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय बजट की प्रति में बजट के प्रावधानों को पढ़कर सुनाया। कहा कि पश्चिम बंगाल में 1100 किलोमीटर लंबा हाईवे, उड़ीसा और तमिलनाडु में सड़कें बनाई जाएंगी। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण होगा। लखनऊ से दो नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। कहा आदिवासी इलाकों में पूरे देश में 100 विद्यालय खोले जाने जाने हैं। इनमें चार विद्यालय उत्तर प्रदेश में खुलेंगे। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी पर अनाज खरीदे जाने की बात की। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा शासन काल की अपेक्षा भाजपा शासन में धान की खरीद अधिक हुई है। किसान आंदोलन, कृषि सुधार कानूनों, सपा नेता की पिटाई, धान खरीद न होने आदि सवालों पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। कहा कि आज सिर्फ केंद्रीय बजट पर चर्चा करने आए हैं। अयोध्या को अंतराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, पूर्वोत्तर रेलवे को अधिक बजट दिया गया है।इस अवसर पर विधायक विजय राजभर, श्रीराम सोनकर कामेश्वर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें