फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवखरी रोपानंदपुर गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार मंगलवार की देर शाम नगर के ढेकुलिया घाट पर किया गया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी अरविंद तिवारी ने बताया कि उसकी पुत्री निक्की मिश्रा का विवाह 9 फरवरी 2020 को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रोपनंदपुर देवखरी निवासी कोशल मिश्रा से हुआ था।
आरोप लगाया कि बीते सोमवार की शाम उसकी बेटी निक्की मिश्रा की तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें मिली, जहां बाद में उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी इलाज के दौरान मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले में अपनी बेटी को मारपीट कर घायल होने के बाद मौत का आरोप लगाया। बताया कि उसका दामाद कोशल मिश्रा, उसके पिता नंदू मिश्रा, माता मंजू मिश्रा और उसकी बहन निधि मिश्रा पर दो लाख रुपये नकद मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो यह लोगों ने उससे मारपीट की। जिससे उसकी माैत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें