जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में चार की मौत हो गई। इस दौरान कोपागंज थाने में ट्रक पलटने से दो की, घोसी में आटो पलटने से एक यात्री की तथा मधुबन थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर जीप पलटने से यात्री की मौत हुई। साथ 13 यात्री घायल भी हुए है। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को धक्का मारते हुए पलट गया। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों में से दो ट्रक के नीचे आकर दब गए। लोगों के प्रयास से जबतक ट्रक को सीधा किया गया दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। जबकि तीसरे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक इब्राहिम 24 पुत्र असरारुल्लाह और मृत मो. आमिर 20 पुत्र अब्दुल गनी मुकादम कोपागंज थाने के हकीमपुरा मुहल्ले का जबकि मृत दूसरा युवक मो. असरद 21 पुत्र हफिजुर्रमान पुरानी कोपागंज सहीदा मुहल्ले का निवासी था।
मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव के पास मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब नीलगाय को बचाने के चक्कर में सवारी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दबने से नील गाय और यात्री की मौत हो गई। जबकि सवार 13 यात्री घायल हुए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजवाई। मृत बसंत मौर्य 55 मधुबन थाने के नेवादा सुल्तानपुर बारहगांवा गांव का निवासी था। वह दुल्हपुर जखनिया से निमंत्रण करके घर वापस लौटने के लिए मऊ मुख्यालय से जीप पर सवार हुआ था। घायल यात्रियों में रामबलि 50 और उसकी पुत्री पूजा 19 घोसी कोतवाली क्षेत्र के लुदुही गांव के, कुसुम देवी 60 पत्नी हरिशंकर मधुबन थाने के सिद्घाअहिलादपुर गांव की, अभिमंयु यादव 25 पुत्र हरिनारायण देवरिया जिले के बरहज थाने के परसिया गांव का, ऊषा 32 पत्नी नंद लाल राम मधुबन थाने के कनपुरा गांव की, रमावती 40 पत्नी श्रीकांत चौहान और उसके पुत्र अरुण 5, सपना 10 बलिया जिले के बेल्थरा थाने के बोल्डी गांव की, रामधनी 50 घोसी बाजार का निवासी है।
इसीक्रम में बबिता 28 बलिया की तोरी बड़ा गांव की, रेहाना खातून 25 और उसके पति इमरान 30 पुत्र सिकंदर मधुबन थाने के हसनपुर बहरामपुर गांव के निवासी है। घायल चालक खरभान राजभर 35 पुत्र बिरजा घोसी कोतवाली के सेमरी जमालपुर गांव की रहने वाला है। घोसी संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव के पास सोमवार की रात अनियंत्रित होकर आटो पलटने से सवार सुग्रीव राजभर 43 पुत्र किशुन की दबने से मौत हो गई। मृत सुग्रीव घोसी कोतवाली क्षेत्र के पुरैना भेलउर चंगेरी गांव का निवासी था। बताया जाता है मृत सुग्रीव अपनी पुत्री पूजा की शादी मऊ मुख्यालय स्थित शीतला माता धाम मंदिर से कराकर वापस घर लौट रहा था। इस हादसे में सुग्रीव की पुत्री मंजू और भवह शशी कला घायल हुई।
सुग्रीव अपनी बेडी बेटी पूजा की शादी सियरही गांव में तय किया था। सोमवार को वह शीतला माताधाम मंदिर में पुत्री की शादी कराया, इसके बाद देर शाम को परिवार के साथ आटो से घर वापस लौट रहा था।