फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के चार ब्लाकों में बनेगा इंडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलो इंडिया के तहत जिले के चार ब्लॉकों में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। जिले के चार ब्लाकों में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंडोर स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव युवा कल्याण विभाग की तरफ से शासन को भेजा गया था लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब विभाग की तरफ से रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार नहीं हो पा रहा है। खेल को बढ़ावा देने के तहत केंद्र सरकार की तरफ से कवायद तेज हो गई है। युवा कल्याण विभाग से गत वर्ष खेलो इंडिया के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। जिस पर विभाग ने चार ब्लाकों में इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन मंजूरी नहीं मिली। अब विभाग की तरफ से रिमाइंडर भेजे जाने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलने की आस जगी है। प्रस्ताव के मुताबिक परदहां ब्लाक क्षेत्र के लिए शहर के पास कलेक्ट्रेट के पास ही इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए भूमि चिंहित किया गया है। यहां बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, कुश्ती, टेनिस सहित विभिन्न खेल हो सकेंगे।
इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के मड़हापट्टी, बडगांव ब्लाक के अमिला, कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लाडनपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इसे अत्याधुनिक संसाधनों से लैस स्टेडियम की तर्ज पर बनवाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसमें वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, हाकी, कुश्ती आदि खेलने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रसाधन कक्ष, चेंजिग रूम, खेल संसाधनों के रख-रखाव के लिए अलग से कक्ष का निर्माण होगा। चार स्टेडियम के लिए लगभग 15 करोड़ की लागत आएगी। इस बाबत जिला युवा कल्याण अधिकारी केएम पाठक का कहना है कि मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें