फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव निवासी विवाहिता की तहरीर और पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

रीनू पुत्री बरसात ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह छह मई 2022 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली निवासी अरुण के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बाद से पति अरुण, देवर उत्तम, ससुर राजाराम और सास सुमित्रा देवी दहेज में बाइक, टीवी और फ्रिज की मांग करने लगे। नहीं देने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि पति द्वारा जबरन यौन संबंध बनाया जाने लगा। इस बात का विरोध करने पर उसे बीते 15 फरवरी 2023 को घर से निकाल दिया गया। तब से वह कोपागंज थाना क्षेत्र के चेराराम का पुरा गांव में अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें