दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भठिया के 70 घरों के लोग बिजली के लिए तरस गए हैं। शिकायत है कि हर 10 मिनट में बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है।
लोगों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के पीछे लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बीते तीन अप्रैल, सात अप्रैल, 13 अप्रैल, 19 मई, 29 मई, तीन जून, चार जून और आठवीं बार छह जून को जल गया। लोगों की मांग के बावजूद इसकी क्षमता को बढ़ाया नहीं जा रहा है। उपभोक्ता हमेशा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग करते रहे।लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर जल जा रहा है।
इस संबंध में मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ओझा का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। 63 केवीए की क्षमता वृद्धि के लिए फाइल बना कर भेज दी गई है।