फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीटीसी की छात्रा को भगाने के मामले में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के मुहल्ला निवासी पिता की तहरीर पर बेटी भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शुभम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय बेटी बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा है। दो साल पहले सरालयखंसी थाना क्षेत्र के लुदुही निवासी शुभम यादव स्कूल आते जाते बेटी के साथ छेड़खानी करता था। सूचना मिलने पर परिजनों से कहकर उसे समझाया बुझाया था। लेकिन उसने ये हरकत नहीं छोड़ी। अलग-अलग नंबर से बेटी को फोन करके परेशान करता था। परिजनों से दोबारा शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। चार अक्तूबर की सुबह 9:30 बजे बेटी को जबरदस्ती भगा ले गया। उसके घर फोन करने पर मां को गाली देने लगा। घर जाने पर शुभम के भाई सौरभ यादव, रोशनी यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें