कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोपाकोपहना में मौर्या बस्ती में बैठक कर रहे चार लोगों को कोपागंज पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं इस दौरान बैठक में शामिल अन्य कई लोग फरार हो गए। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोपाकोहना के मौर्या बस्ती में रविवार की दोपहर एक सार्वजनिक स्थल पर करीब 50 लोग बैठकर कर बैठक कर रहे थे। इसी बीच किसी ने लॉक डाउन के दौरान चल रहे इस बैठक की जानकारी एसपी अनुराग आर्य को दे दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ बैठक स्थल पहुंच गए। अचानक पहुंची पुलिस को देख बैठक में शामिल लोग फरार हो गए। वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि कुछ लोग बिना कोई परमिशन के गांव में लोगो की भीड़ जुटा बैठक कर रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिबस पहुँची तो अधिकांश लोग भाग गए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।