मुहम्मदबाद गोहना। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण में कार्य करने वाले पानी टैंकर चालक राम आशीष चौहान की शुक्रवार को दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद कार्यदाई संस्था ने उसके परिवार की सुधि लिया लिया है। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ और भाजपा नेता डॉक्टर उमेश सरोज की पहल पर एक्सप्रेस वे निर्माण की कार्यदाई जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने मृतक चालक के परिवार को 4 लाख 50 हजार का चेक प्रदान किया है। कंपनी के ठेकेदार ने उक्त धनराशि मृतक के घर जाकर परिवार जनों को सौंपा। इसके अतिरिक्त डॉक्टर उमेश सरोज ने भी मृतक के परिवार वालों को 50 हजार की तात्कालिक सहायता प्रदान किया।डॉक्टर सरोज ने बताया कि मृतक चालक राम आशीष काफी गरीब है और उसके दो छोटे बच्चे हैं जिनकी परवरिश के लिए कोई भी सहारा नहीं है। निर्माण कंपनी से मृतक के परिवारजनों को सहायता देने की पहल कर सहायता राशि दिलाई गई है।