फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले 157 नए संक्रमित मरीज, 23 संक्रमण को मात देकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ थमने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है।बुधवार को सदर तहसील में तीन मरीज के साथ पूरे जिले के 157 नए मरीज मिले है।सकारात्मक बात रही पूर्व में संक्रमित मिले 23 मरीज बुुुधवार को रिकवर होकर घर लौटे। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 4,676 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिल की 20 से ज्यादा मेडिकल टीमों द्वारा 1198 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 88 लोग संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 966 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 62 जबकि जिला अस्पताल में ट्रूनाट जांच रिपोर्ट में 7 मरीज मिले है। संक्रमित मरीजों में सदर तहसील से तीन, अमिला से तीन, बड़राव सीएचसी से एक, रतनपुरा सीएचसी से एक, करूबीर से पांच, दोहरीघाट से चार, सहादतपुरा से दो, इमिलया से सात, भीटी से दो सहित जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 157 नए मरीज मिले।
नए मरीजों से अब जिले में कुल मरीजों की संख्या चार हजार 676 पहुंच गई है।इसमें तीन हजार 394 मरीज रिकवर हो चुुके है।41 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 1241 मरीजों में से 1201 मरीज का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। वहीं अब तक जिले में संक्रमित मरीज मिलने पर 328 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख की हो चुकी है जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि अब जिले में एक लाख 67 हजार 429 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है।इसमें एक लाख 62 हजार 725 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है।जिसमें एक लाख 59 हजार 864 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जबकि चार हजार 704 की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं अब तक दो लाख 11 हजार 118 लोगों की जांच एंटीजेन से की जा चुकी है। इसमें कई ऐसे लोग भी शामिल है, जिन्होंने अपना दो से तीन बार जांच कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें