मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को हुई। इसमें सभी 33 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। चुनाव संचालन समिति व एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न 2 से 4 बजे के बीच प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्र लाल श्रीवास्तव, रविशंकर सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, चुनाव अधिकारी मुहम्मद एकबाल, जकी अहमद,राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।