मऊ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर मंगलवार की आधी रात की गई एयर स्ट्राइक से पूर्व सैनिकों का जोश हाई है। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई दी है।
कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।
पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान की सात पीढ़ियां याद रखेंगी। कहा कि यह केवल बदले की कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत है। कहा कि आतंकवाद का उत्तर अब केवल शब्दों से नहीं, बल्कि सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाइयों से दिया जाएगा। यह वैश्विक समुदाय के लिए भी चेतावनी है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर सामूहिक दबाव बनाया जाए, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय शांति को सुरक्षित रखा जा सके। पूर्व सैनिक सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दुबे का कहना है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। भारतीय सेना, वायुसेना और थलसेना के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि जय हिंद, जय हिंद की सेना। दुश्मनों को ऐसे जवाब देने वाला नया भारत है। हम पर हमला करेंगे और हम बैठकर देखने वालों में नहीं, सीने पर चढ़कर जवाब देना जानते हैं।