फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपिंस जाने तक पुलिस सुरक्षा में कोपागंज में रहेगी विदेशी बहू

विज्ञापन
कोपागंज में अपनी शिकायत लेकर पहुंची फिलीपींस की महिला।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। विदेशी बहू से मारपीट का मामला में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।रविवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को महिला खुद कोपागंज थाने पहुंची और ससुराल में रहने से इंकार दिया। इसके बाद पुलिस उसके विदेश जाने तक नगर पंचायत के जिम्मेदारों से बातचीत कर उसे कोपागंज में पुलिस सुरक्षा में रखने की कोशिश कर रही है। फिलीपिंस निवासी मारिया ऐला सरदुवा सोमवार की दोपहर अपने ससुराल हिकमा गाढ़ा से नाराज होकर कोपागंज थाने पहुंचीं और फिलीपिंस न जाने तक ससुराल के बजाए पुलिस सुरक्षा में रुकने की जिद करने लगी। काफी समझाने के बाद महिला के ससुराल न जाने पर पुलिस उसे कोपागंज में ठहरने के लिए कवायद में जुटी है। इस संबंध में कोपागंज एसओ हरेराम मौर्या ने नगर पंचायत के अधिकारियों से वार्ता की, जिससे नगर पंचायत कार्यालय के एक कमरे में महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में रखा जा सकें। एसओ ने बताया कि महिला को वापस उसके देश भेजने की कवायद जारी है, इस संबंध में फिलीपिंस से बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें