फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी तैनात रही फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीनशहरूल्लाह गांव में सोमवार की शाम विवादित पूजा स्थल पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट करने वाले लोग दो समुदाय के थे, इसके चलते मामला तूल पकड़ लिया। लेकिन समय रहते मौके पर पुलिस के पहुंचने से मामला शांत हुआ। इस दौरान दूसरे दिन मंगलवार को भी मौके पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बताते चले जमीनशहरूल्लाह में सुजावल दादा की मझार के पास सम्मे माई का स्थान है। इसको लेकर दो समुदायों के बीच तनातनी चलती है। हालांकि मामला दीवानी कचहरी मऊ में विचाराधीन है। साथ ही कोर्ट से स्थगन आदेश भी जारी है। लेकिन एक समुदाय के लोगों सोमवार की शाम को वहां मरम्मत आदि का काम कराने लगें। इस बात की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने सामने होने पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को दिया। एसपी अनुराग आर्य ने तत्काल मौके पर सीओ मधुवन सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भेजा। मौके पर सीओ मधुबन के साथ, थानाध्यक्ष हलधलपुर डीके श्रीवास्तव मय फोर्स के पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराए। साथ ही वहां चल रहें काम को बंद कराया। साथ ही मौके पर फोर्स की तैनाती की। ताकि दुबारा कोई वहां और कुछ करने का दुस्साहस करें। बात करने पर थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि एहतियातन मंगलवार को भी मौके पर पुलिस की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें