फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 7 साल से पटरा और बल्ली ही घर पहुंचने का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा खास कटरा में कई परिवार आज भी पिछले सात वर्षों से चार फीट गहरे रास्ते पर पटरा एवं बल्ली के सहारे अपने घर पहुंचते है, जो विकास के सारे दावों को झुठलाती हैं। इस संबंध में लोगों ने कई सक्षम अधिकारियों से रास्ते के निर्माण को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई उचित समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

घोसी नगर पंचायत के कस्बा खास कटरा निवासी महेंद्र, सोनू सहित कुछ अन्य परिवार पिछले सात वर्षों से घर पहुंचने के रास्ते में चार फीट गहराई होने से 100 मीटर की दूरी की रास्ता पटरा एवं बल्ली के सहारे पार करते हैं। बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। कस्ब वासी सोनू पुत्र चंडी का भी परिवार इस पटरा और बल्ली के साथ आने जाने के लिए विवश हैं। इस संबंध में महेंद्र ने बताया कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों से रास्ते के निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि जन प्रतिनिधियों को भी मार्ग के खराब होने को लेकर अवगत कराया गया था। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित परिवार आता है तो उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें