फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 20 फीसदी लोगों की होगी टीबी की जांच, 211 टीमें, 44 सुपरवाइजर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सक्रिय टीबी मरीज खोज की अभियान सोमवार से शुरू हो गया जो 20 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान में तीन सदस्य टीम आशा, आंगनबाड़ी और एक वॉलिंटियर जनपद की अनेक क्षेत्रों में ईंट भट्ठा, मलिन बस्ती, झुग्गी झोपड़ी सहित कई अन्य जगहों पर जाकर टीबी के संदिग्ध मरीजों के जांच की शुरुआत किया। इस अभियान में 211 टीमों को लगाया गया है। इन सभी लोगों के कार्यों की निगरानी के लिए 44 सुपरवाइजर भी काम करेंगे।
विज्ञापन


सरकार ने साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त रखने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में टीबी मरीजों को घर-घर जाकर खोजा जा रहा है। कहीं पर टीबी का मरीज चिह्नित होने पर उसका निक्षय पोषण योजना में पंजीकरण उसका नि:शुल्क उपचार के साथ उसे खाते में पोषण के लिए पैसा दिया जाता है। इसी क्रम में साल 2024 में यह टीबी मरीज खोज अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया, जिसमें जिले की 20 फीसदी आबादी की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। टीम को उस विशेष जगह पर जांच करनी है, जहां टीबी के मरीज ज्यादा पाए गए थे या जहां पर ऐसे मरीज मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। पूरे खोजी अभियान के दौरान आशा और आगनबाड़ी को सभी ईंट भट्ठा, मलिन बस्ती,झुग्गी झोपड़ी को कवर करना है। सोमवार को अभियान के पहले दिन जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह, डीसीपीएम जयदेश यादव, नागेंद्र पांडेय ने जनपद के अनेक क्षेत्रों में जांच करने वाली टीम के कामों को परखा, साथ ही लोगों से जांच टीम का सहयोग करने की अपील की। डीटीओ ने कहा कि टीबी रोग की शुरू में जानकारी मिलने के बाद सही समय से उपचार होने पर रोग से निजात मिलेगी।


एक टीम 50 से 60 घराें की करेगी स्कैनिंग
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आरके सिंह ने बताया कि एक टीम एक दिन में 50 से 60 घर की जांच करेंगी। बताया कि जिले की आबादी 27 लाख है, इस आबादी के 20 फीसदी लाेगों की जांच होगी। कोई भी संदिग्ध मिलने पर उसका सैंपल नजदीकी डीएमसी पर किया जाएगा। संदिग्ध का सैंपल ट्रांसपोर्टर की मदद से जांच सेंटर पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अभी टीबी के सक्रिय मरीजों की संख्या - 3226



पिछले अभियान के दौरान कुल मिले मरीज - 273

निक्षय पोषण योजना के तहत पंजीकरण मरीजों की संख्या - 1863
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें