फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 23 May 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर नगर क्षेत्र के पठानटोला मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वे सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हैं और समाजवादी पेंशन की पात्रता की श्रेणी में आती हैं। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते योजना के लाभ से वंचित हैं। महिलाओं ने कहा कि समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नाम निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मंजू सोनकर, सोनमति, फुलवार, सुमित्रा, शीला, कमला, कोमल, सुरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें