फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी विधिक समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आएं : संजय

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में लाभार्थी किसान को ट्रैक्
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में रविवार को अदालत नहीं, बल्कि न्याय और सरकारी योजनाओं की चौपाल बन गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा शिविर में 44 विभागों ने एक ही छत के नीचे अपना पिटारा खोल दिया। उस दौरान विभागों ने प्रमाण-पत्र के साथ ट्राईसाइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन

इससे पहले शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि घबराइए नहीं, कानून आपके साथ है।
किसी भी विधिक समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आएं। यहां गरीब से गरीब व्यक्ति को भी निःशुल्क वकील और सहायता मिलती है। इसके बाद सामाजिक कुरीतियों पर उनके नाटक ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया, वहीं मूक-बधिर बच्चों ने संगीत पर थिरकना शुरू किया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में जहां एक कोने में अग्निशमन विभाग आग बुझाने के गुर सिखा रहा था, तो दूसरे कोने में साइबर पुलिस बता रही थी कि कैसे एक क्लिक आपका बैंक खाता खाली कर सकता है।
जबकि वहीं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ तनाव से लड़ने के टिप्स दे रहे थे। इसीक्रम पर्दे पर पॉक्सो और मध्यस्थता पर वीडियो चल रहे थे, जिसे लोग ध्यान से देख रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्धन, एसपी सर्वेश मिश्रा, सीडीओ ध्रुव खड़िया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुल हसन, महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव समेत तमाम न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संचालन और अंत में सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें