फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट संग पांच गांवों से लिए 400 सैंपल

विज्ञापन
मर्यादपुर में एंटी बाडी टेस्ट लेते हुए आईसीएमआर की टीम के सदस्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर से आई आईसीएमआर ( भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र) की टीम ने रविवार और सोमवार को मिलाकर जिले के हर हॉट स्पॉट क्षेत्र के साथ समान्य स्थानों से 400 लोगों की सैंपलिंग किया। यह टीम 48 घंटों में टीम द्वारा जिले के 10 गांवों में पहुंचकर 400 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए चेन्नई भेजा गया है। किशोरी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद घोषित हॉटस्पाट गांव मर्यादपुर के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की टीम ने ऐसे लोगों का नमूना लिया, जो लगातार गांव में रहते है। उनकी कोई हिस्ट्री नहीं रही हो। जांच के दौरान देखा जाएगा कि इन लोगों के अंदर क्या कोई सिम्टम है, या फिर गांव में रहने वालों की इंयुनिटी पावर से इस संक्रमण केे क्या प्रभाव पड़ेगा। टीम ने यहां रैपिड किट से अलग अलग घरों से 47 लोगों का एंटीबाडी टेस्ट किया। टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के घुटमा, रानीपुर ब्लाक के गरीबपट्टी, घोसी तहसील के अरियासो तथा बड़राव ब्लाक में कर्मपुर गांव पहुंची। टीम ने इन गांवों से 153 लोगों क सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दूसरे प्रांतों व राज्यों से लौटे लोगों से उनकी हिस्ट्री भी जानी। डीटीओ डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि आईसीएमआर की टीम ने दो दिन में 400 सैंपल लिया है। सैंपल से कोरोना की जांच के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें