फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब 1-0 से जीता

Mon, 19 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
football
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और डीएफए वाराणसी की टीम के बीच खेला गया। जो 1-1 से ड्रा रहा। वहीं दूसरा मैच मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता और ओएनजीसी मुुंबई के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आखिरी मिनट में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने 1-0 से ओएनजीसी मुंबई को हरा दिया। जीत के हीरो विदेशी खिलाड़ी लांसिन टूरे रहे। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को पहला मैच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और डी.एफ.ए वाराणसी के बीच खेला गया। मैच के 7वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने जोरदार आक्रमण किया और जगतार सिंह ने गोल कर रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच के 37वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री के प्लेयर के फाउल पर डी.एफ.ए वाराणसी के सूरज कुमार ने गोल कर स्कोर 1-1 को बराबरी पर ला दिया। मैच के 38वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री ने जोरदार काउंटर अटैक किया लेकिन डी.एफ.ए वाराणसी के गोलकीपर अविनाश कुमार ने जबरदस्त बचाव किया और स्कोर बराबरी पर ही रहा। मैच के दूसरे हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में रेल कोच फैक्ट्री को पेनाल्टी मिली लेकिन डी.एफ.ए वाराणसी के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया और मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

दूसरा मैच मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता व ओएनजीसी मुम्बई के बीच खेला गया। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के लिये लिये दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच के 9वें मिनट में ओएनजीसी के विदेशी खिलाड़ी इनाक के बेहतरीन क्रास पर ओएनजीसी के प्लेयर सत्यम शुक्ला ने गोल का बेहतरीन प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के फ्राञंसिसी खिलाड़ी एलेक्स के पास जब भीग गेयद जाती दर्शक शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ाते। मैच के 44वें मिनट में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के सुखराज लिम्बु ने गोल का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किये लेकिन कोई गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ के 17वें मिनट में ओएनजीसी के नितेश के पास विदेशी खिलाड़ी इनाक गोल करने में असफल रहे। दूसरे हाफ के 40वें मिनट में ओएनजीसी के कैलाश को गोल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन वह इसे भुना न सके। दूसरे हाफ के एकस्ट्रा टाइम में मोहम्मडन स्पेार्टिंग के विदेशी खिलाड़ी लांसिन टुरे ने गोल कर के मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से जीत दिला दी।टूर्नामेन्ट के आयोजन सचिव पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता देश की सबसे पुरानी फुटबाल क्लब है। इसकी स्थापना सन् 1891 में हुई थी। उन्होंने बताया कि सन् 1978 के बाद पहली बार मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब उत्तर प्रदेश में किसी टूर्नामेन्ट में प्रतिभाग करने आई है और यह हमारे लिये और मऊ की जनता के लिये सम्मान की बात है। मैच के दौरान पालिका के समस्त सभासदगण,  सत्यप्रकाश सिंह, उपेन्द्र सिंह चैधरी, मुहम्मद असलम, फैज अहमद, क्रीड़ाधिकारी राजनारायण, उमेन्द्र सिंह, हाजी मुल्तान, मुस्तफा चमन, हाजी हुसैन, शकील सिकन्दर, महमूद अहमद, मुरली यादव, भरतलाल राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें