मुहम्मदाबाद गोहना में इलाहाबाद से बिहार पैदल ही जा रहे मजदूरों को भोजन कराते तहसीलदार संजीव कुम?
- फोटो : MAU
वलीदपुर। लॉकडाउन के चलते गैर जनपदों में फंसे मजदूरों का पलायन जारी है। भूखे-प्यासे मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से सोमवार रात लगभग नौ बजे गुजर रहे इन मजदूरों को भोजन, पानी की व्यवस्था तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने कराया। लॉक डाउन के चलते देश के विभिन्न प्रांतों तथा जनपदों में मजदूर फंस गए हैं। मजदूरों के पास पैसा भी खत्म हो गया है। काम बंद होने से बेरोजगार हुए मजदूरों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में मजदूर अपने घरो के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। मजदूर सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से पैदल ही बिहार जा रहे थे। शहीद चौक पर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि तीन दिन पहले इलाहाबाद से बिहार जाने के लिए निकले हैं। वे और उनके बच्चे भूखे है। इसकी सूचना तहसीलदार संजीव कुमार यादव को जैसे ही मिली वह अपने दल बल के साथ भोजन का पैकेट लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां बैठे मजदूरों एवं उनके बच्चों को भोजन कराया।