कोपागंज। थाना क्षेत्र के हिकमा गाड़ा गांव में सोमवार की रात राशन वितरण को लेकर कुछ लोगों की गांव के कोटेदार से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। ग्राम सभा हिकमा गाड़ा के कोटेदार रमेश सोनकर उम्र 50 वर्ष और गांव के ही आनंद चौहान 30 वर्ष के बीच राशन बाटने को लेकर विवाद चल रहा था । बताया जाता है सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब आनंद चौहान कुछ लोगो के साथ कोटेदार रमेश के घर पहुँचकर उनसे विवाद कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षो के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षो ने लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के रमेश सोनकर 50, अनिल सोनकर 35, शिवम सोनकर 17, वकील सोनकर 23, तथा दूसरे पक्ष से आनंद चौहान 30, रमेश चौहान 19, के साथ बबलू चौहान 26 गम्भीर तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।