मऊ। लॉकडाउन में गैर प्रांतों से जिले के तमाम मजदूर फंसे हैं। चार से पांच दिनों तक भूखे प्यासे प्रवासी मजदूर बिना खाए पीए अपने घर वापस जा रहे हैं। खाने पीने की सभी दुकाने बंद है। ऐसे में ब्राह्मण विकास परिषद ने यह बीड़ा उठाया है। ब्राह्मण विकास परिषद की तरफ से रविवार को भीटी में गैर प्रांतों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन के पैकेट्स वितरित किया गया। भोजन पैकेट में पूड़ी, सब्जी, बुनिया और पानी का पैकेट दिया गया।इस मौके पर ब्राह्मण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ. एस सी तिवारी ने कहा कि पूरा देश आज कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एकजुट हैं। परिषद ने भी यह संकल्प लिया है कि जनपद से होकर जाने वाले प्रवासी मजदूरों को संगठन की तरफ से भोजन, पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ब्राह्मण विकास परिषद के नगर अध्यक्ष डॉ. पंकज उपाध्याय ने कहा कि मानव का शरीर पाने वाले अगर मानव की सच्चे मन से सेवा कर रहे है तो इससे बड़ा कोई धर्म नही है । इस दौरान रामजी उपाध्याय , पंकज उपाध्याय, अजय तिवारी, गजेंद्र पांडेय, राजन पांडेय, रवीश तिवारी, प्रशांत पांडेय आदि शामिल रहे।