मऊ। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना पाजीटिव ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को ही एक और युवक पाजीटिव मिला। चौंकाने वाली बात है कि 48 घंटे में मिले सात मरीजों में पांच मरीज ऐसे हैं जो कि हॉल में क्वारंटीन सेंटर से गांव लौटे थे। उनके पीछे उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर हड़कंप मच गया। वहीं बंदीकला में एक युवक के क्वारंटीन होने से गांव हॉटस्पॉट होने से बच गया। दूसरी तरफ जो गांव हॉटस्पॉट बने है उसके ग्रामीण कहते सुने गए कि अगर एक दो दिन ओर युवक क्वारंटीन रहते तो गांव हॉटस्पॉट होने से बच जाता। दरअसल मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बंदीकला निवासी युवक क्वारंटीन सेंटर में होने के चलते गांव नहीं पहुंच सका। जिससे गांव हॉटस्पॉट बनने से बच गचा। वहीं रानीपुर ब्लाक के खानपुर निवासी दोनों सगे भाई 22 मई से पलिया स्थित क्वारंटीन सेंटर में थे। लेकिन 28 मई को क्वारंटीन समय सीमा पर उन्हें डिस्चार्ज करहोम क्वारंटीन कर दिया। जहां रविवार को दोनों भाईयों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली, वहीं सोमवार को उनके बड़े भाई की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। तीनों युवक केवल तीन दिन पहले ही क्वारंटीन सेंटर से गांव पहुंचे थे। ऐसे ही मीरपुर रहीमाबाद निवासी 15 वर्षीय किशोरी परिवार के पांच लोगों के साथ 24 मई को ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में क्वारंटीन हुई थी। 30 मई को उन्हें डिस्चार्ज कर होमक्वारंटीन किया गया था। उन्हें गांव पहुंचे 24 घंटे ही बीते थे कि रविवार को आई रिपोर्ट में किशोरी कोरोना पॉजीटिव मिली। जिससे गांव हॉटस्पाट बन गया।